logo

आज पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी

आज पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी

Bihar Weather:

राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में शनिवार देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रविवार सुबह पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए गया, नवादा, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, रोहतास और औरंगाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन इलाकों में बिजली गिरने की आशंका

बारिश के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। विभाग की माने तो अगले 48 घंटों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण-मध्य बिहार में देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और खेतों में जाने, पेड़ों और होर्डिंग्स से के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Weather Update Patna Weather Today Heavy Rain in Bihar