logo

Bihar Weather Forecast : बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान, 13 जिलों मेंऑरेंज अलर्ट

बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान, 13 जिलों मेंऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather: 
बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। उत्तर और पश्चिम बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण और मध्य बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें भोजपुर जिले के आरा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सीवान में 2 लोगों की मौत हो गई।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की उम्मीद है। 

नदियों का जलस्तर बढ़ा
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रही। सीमांचल के कई इलाकों में भी भारी बारिश हुई है, जिसके चलते बिहार की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही समय खुले स्थानों और नदी किनारे जाने से मनाही की है। प्रशासने के द्वारा भी लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Tags - Bihar Weather Today Bihar Rain Alert Bihar Weather Update