logo

बिहार में बदलेगा मौसम, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में बदलेगा मौसम, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार (Bihar) में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। बंगाल (Bengal) की खाड़ी में विकसित हो रहा मौसमी सिस्टम बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू होने और 28 अक्टूबर के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी

मौसम में बदलाव के बीच बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और भागलपुर समेत कई जिलों में मौसम पर नजर रखने की जरूरत है। बारिश की गतिविधियां एक नवंबर तक जारी रहने की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए सलाह, सुरक्षित रखें फसल

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। वहीं, आम लोगों को आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों पर नजर बनाए रखें।