logo

बिहार कैबिनेट में बड़ा बदलाव : BJP के दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

DILIP_JAISWAL.jpg

पटना 
बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद समेत कुछ अन्य चेहरों को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के अनुसार उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 


इस इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार के नए समीकरण के तहत कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी होगी और नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के तहत यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य की राजनीतिक रणनीति साफ हो सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होता है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi