पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) दिल्ली से बिहार लौट आए (Returned from Delhi to Bihar) है। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने BJP पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने BJP और केंद्र पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्हीं आरोपों के मद्देनजर दावा किया कि 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा।

फतेहाबाद में ओम प्रकाश चौटाला द्वारा आयोजित रैली में भाग लेने गए तेजस्वी
दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को 2024 में एक भी सीट नहीं मिलेगी। क्योंकि बेरोजगारी महंगाई जैसे सवालों पर इन लोगों ने जनता को धोखा दिया है। साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों के मजबूत एकता का भी दावा किया। बता दें कि डिप्टी सीएम हरियाणा के फतेहाबाद में ओम प्रकाश चौटाला द्वारा आयोजित रैली में भाग लेने गए थे। इनेलो के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। दोनों हालांकि विपक्षी एकता का दावा कर रहे हैं। लेकिन इस कार्यक्रम में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री या पार्टियों के नेता चौटाला की रैली में शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद बीजेपी ने इनपर हमला बोला था।

सत्ता परिर्वतन के बाद से तेजस्वी एक्शन मोड में
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस बारे में मीडिया ने बताया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी को जो बोलना है बोलने दीजिए।बता दें कि बिहार में सत्ता परिर्वतन के बाद से ही तेजस्वी यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ वो सीएम नीतीश के साथ विपक्षी पार्टी को एकजुट कर बीजेपी को सत्ता सो हटाने में मदद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी अपने विभाग के कामकाज पर भी अपनी नजरें बनाए हुए है।