logo

वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने के लिए BLO ने मांगा रिश्वत,  वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया FIR दर्ज 

fd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जी में रिश्वत का एक अजीब मामला सामने आया है। जिसमें एक BLO के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे वसूला जा रहा है। घटना मानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय नौरंगा स्थित उर्दू बूथ संख्या 119 की बताई जा रही है। जहां एक BLO ने चाय पानी के नाम पर रिश्वत मांगते दिख रहे हैं। BLO का नाम गौरीशंकर बताया जा रहा है। इसक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विडियो में व्यक्ति को साफ देखा जा रहा है कि वह मतदाता से फ्रॉम भरने के एवेज में रूपये मांग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां ऐसे ही पैसे वसूले जा रहे है। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। बुजुर्ग और महिलाएं डर के कारण कुछ कहती नहीं थी। उन्हें धमकाया जाता था कि अगर चुप नही रहे तो नाम नही जुड़ पायेगा। 
वीडियो के वायरल होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने इसे गंभीरता से लेते हुए BLO पर FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना पूरी तरह से निःशुल्क है इस तरह से वसूली करना पूर्ण रूप से अवैध और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ धोखा करना है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडे ने जानकारी दी कि BLO गौरीशंकर  के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं पुलिस इस विडियो की सत्यता की जांच में जुट गई है। और लोगों से बयान भी लिए जा रहे हैं। 
इस घटना के बाद वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन प्रकिया को लेकर कई सवाल खड़े किया जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जमीनी स्तर पर ही इस तरह के मामले आयेंगे तो पुरे सिस्टम पर भरोसा कैसे बन पायेगा। वहीं लोग ये भी मांग कर रहे हैं कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को सजा मिलनी चाहिए। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar voterlist verification voterlist news gaya ji news gaya news BLO bihar politics bihar election