logo

पटना : बंद बोरे में युवक का शव बरामद, शरीर पर गहरे चोट के निशान 

crime_22.jpg

पटना:
राजधानी पटना (Patna) में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहैा है। सोमवार सुबह मेंहदीगंज थानाक्षेत्र (Mehdiganj police station) में बोरे में बंद एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है।

पानी भरे गड्ढे में बंद बोरे में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पानी भरे गड्ढे में बंद बोरे में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाये गये हैं।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई
फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी युवक की हत्या करने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंककर फरार हो गये हैं। युवक कौन है और इसकी हत्या क्यों की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुट गयी है।