logo

BIHAR : नगर निकाय चुनाव के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी, मतदान के लिए करेंगे जागरूक

triphati_and_manoj.jpg

पटना:
बिहार में नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) की तैयारियां जोरो सो चल रही है। इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए बिहार को दो लाल और बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) ने नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया (Brand Ambassador For municipal elections) है। मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी मतदाताओं को निकाय चुनाव के तहत स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चयनित करने के लिए जागरूक करते दिखेंगे।

मनोज वाजपेयी के संदेशों का प्रसारण शुरू
ताजा जानकारी के अनुसार मनोज वाजपेयी के मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रसारण भी शुरू हो गया है। आयोग सूत्रों के अनुसार जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे। बता दें कि मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं। बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के एक गांव के रहने वाले हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी गोपालगंज जिले के रहने वाले है।

दो चरणों में होगा चुनाव
 बता दें कि बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। दो चरणों मे 224 नगर निकायों में आम चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे और काउंटिंग 22 अक्टूबर को होगी। पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है। निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जा चुकी हैं।