द फॉलोअप डेस्क
बुधवार को अहमदाबाद से पटना आ रही एक इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। घटना उस दौरान की है जब इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ान भरते हुए पटना पहुँच रही थी। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर इंडिगो की एक स्टेशन मैनेजर शालिनी क उनके व्हाट्सअप पर बम होने की सूचना मिली। उसके बाद उन्होंने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही विमान को केवल 8 मिनट के भीतर 12 बजकर 53 मिनट पर रनवे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। और पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
फ्लाइट में उस दौरान कुल 195 यात्रियों की जान संकट में आ गई थी। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जहां सूचना प्राप्त होते ही CISF की टीम और बम स्क्वॉड की टीम पहले से मौजूद थी। 1 घंटे तक विमान की गहन तलाशी के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया इस दौरान डर के कारण यात्रियों की धड़कने काफी तेज हो गई थी। तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जिसके बाद विमान को सुरक्षित घोषित किया गया।
सूचना के बाद धमकी भेजने वाले की भी पहचान की जा रही है। वहीं जिस व्हाट्सअप नंबर से मैसेज भेजा गया था उसे भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।