logo

BPSC ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना, यहां करें आवेदन

bpsc8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार लोक सेवा आयोग ने क्लर्क के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में 8 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। जिसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही कंप्युटर संचालन और टाइपिंग का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष, तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 42 वर्ष रखा गया है।
आयोग ने साफ कर दिया है कि यदि 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो परीक्षा को 2 चरणों में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित किया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और कंप्यूटर से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा को शामिल किया जाएगा।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bpsc bpsc notification student bpsc news clerk bihar clerk