सुपौल:
बिहार के सुपौल जिले से एक पत्रकार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पत्रकार का नाम महाशंकर पाठक(Mahashankar Pathak) बताया गया है। पत्रकार राघोपुर थाना इलाके में एक पॉल्ट्री फार्म चलाते थे। शनिवार को फॉर्म में काम करने वाले एक स्टॉफ और उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद स्टॉफ ने ही उन्हें लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल (seriously injured by thrashing) कर दिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपी रुपए व अन्य सामान लेकर फरार है।इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्टॉफ और मालिक के बीच हुआ विवाद
घटना राघोपुर थाना इलाके के हुलास पंचायत की है। शनिवार को एक मुर्गा फार्म में काम कर रहे एक स्टाफ ने मालिक पाठक को पीट कर घायल कर दिया। बाद में उसने मां शंकर को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब फॉर्म के बाकी स्टॉफ वहां पहुंचे तो देखा कि पत्रकार घायल अवस्था में पड़ा है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।
गांव में मुर्गा फार्म चलाते था पत्रकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार विलास पंचायत निवासी पत्रकार महाशंकर पाठक अपने ही गांव में मुर्गा फार्म चलाते थे। शनिवार को किसी बात को लेकर बेतिया निवासी स्टाफ और उनके बीच विवाद हो गया। इसी क्रम में नौकर ने अपना आपा खो दिया और उन पर हमला कर दिया।

थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी नहीं
इस मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि उन्हें फिलहाल वारदात को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। लूटपाट को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मुर्गा फार्म के स्टाफ ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए महाशंकर पाठक तो पीछे से रोड से मारा। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए थे।