logo

BSEB चेयरमैन आनंद किशोर ने दी जानकारी, इस दिन जारी होगा मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट

bseb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित 12वीं की इंटर परीक्षा अब समाप्त हो चुकी है। हालांकि, 10वीं की मैट्रिक परीक्षा अब भी चल रही है। इस समय बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और रिश्तेदार भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच BSEB ने दोनों परीक्षाओं के परिणामों की संभावित तारीखों का खुलासा किया है।

BSEB अध्यक्ष ने दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, BSEB के अध्यक्ष IAS आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12वीं की परीक्षा का परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 फरवरी से इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विभिन्न केंद्रों पर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 10वीं मैट्रिक परीक्षा के परिणाम अप्रैल में घोषित हो सकते हैं। इसके लिए भी पूरी तैयारियां की जा रही हैं।TRE-3 परीक्षा के बारे में ये बताया
इसके साथ ही उन्होंने TRE-3 (टीआरई-3) परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन मई में किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक फार्म भरे जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए थे।

विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
बता दें कि बिहार बोर्ड ने 1 से 15 फरवरी 2025 तक 12वीं परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। इसमें करीब 15 लाख 85 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही आनंद किशोर ने छात्रों को परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें।

Tags - BSEB Chairman Anand Kishore Board Exams Result Result Date Bihar News Latest News Breaking News