logo

BIHAR : राजीव नगर में दूसरे दिन भी जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान, JAP कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई

buldozer1.jpg

पटना:
राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई  दूसरे दिन भी जारी है। बुलडोजर से सोमवार से ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान जन अधिकार पार्टी (Janadhikar Party) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपने कार्यकर्ताओं के साथ पंहुचे थे। वो पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने को कहा, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। इस मामले ने पुलिस ने अबतक कुल 26 नामजद और 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 

पप्पू यादव ने धारा 144 का किया उल्लंघन
पटना डीएम (DM Patna) ने बताया कि पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ नेपाली नगर में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए स्थानीय लोगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें, उनके समर्थकों को वहां से हटाया। साथ ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने अब तक 26 नामजद और 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इनमें एक महिला भी है।

70 घर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनाए गए
बता दें कि  राजीव नगर (Rajeev Nagar) इलाके में पुलिस 70 मकानों को तोड़ने पहुंची है। पुलिस का दावा है कि ये सभी 70 घर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनाए गए है। जो अवैध है। इन मकानों में नेता, मंत्री, जज और आइएएस, आइपीएस के भी कई ठिकाने शामिल हैं।बता दें कि राजीव नगर के इस जमीन पर विवाद आज से नहीं बल्कि 1974 से जारी है। 1974 में आवास बोर्ड ने 1024 एकड़ में आवासीय परिसर बनाने का फैसला लिया था। लेकिन, मुआवजा नहीं देने के कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुँच गया था। सुप्रीम कोर्ट ने आवास बोर्ड को भेदभाव दूर कर मुआवजा देने का निर्देश दिया था।