गया:
गया जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पिंडदानियों को लेकर जा रही बस हमजापुर मोड़ में हादसे की शिकार हो गई है। खबर लिखने तक हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखचे उड़ गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
