द फॉलोअप डेस्क
राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ब्लैकआउट के दौरान पटना में हुई एक व्यापारी की हत्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पोस्ट करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। बिहार में अब अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है।

ब्लैकआउट का फायदा उठाकर हत्या
तेजस्वी ने घटना के क्रोनोलॉजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी पटना में सरकार द्वारा ब्लैकआउट किया गया, जिसे अपराधियों ने एक सुनहरे अवसर में बदल दिया। ब्लैकआउट के महज पांच मिनट बाद ही अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। अंधकार का पूरा फायदा उठाकर अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए, जबकि घायल व्यापारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तेजस्वी का आरोप है कि इस ब्लैकआउट का इस्तेमाल अपराधियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करने के लिए किया।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">बिहार में अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है। सरकार ने ब्लैकआउट किया और पटना में इस ब्लैकआउट को सुनहरे अवसर में परिवर्तित करते हुए अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। ब्लैकआउट के पाँच मिनट बाद हुए इस अपराधिक कृत्य से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ब्लैकआउट के…</p>— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) <a href="https://twitter.com/yadavtejashwi/status/2055184234927591841?ref_src=twsrc%5Etfw">May 15, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
उच्चस्तरीय जांच की मांग
इस सनसनीखेज वारदात के बाद तेजस्वी ने सीधे सरकार की नीयत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जिस सरकार को जनता ने अपराध रोकने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए चुना था, वह खुद अपराधियों की मददगार कैसे बन गई? राजद नेता ने मांग की है कि इस पूरे मामले की एक उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की इस गंभीर चूक की गहन समीक्षा होनी चाहिए कि क्या सरकार में बैठे लोगों की अपराधियों से कोई सांठगांठ तो नहीं।