नालंदा:
बिहार के नालंदा जिले से ऑनलाइन ठगी (online fraud) का मामला सामने आया है। एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो (online shopping site meesho) से एक ड्रोन कैमरा मंगाया (drone camera ordered )। कैमरे की मार्केट वेल्यू 85000 रुपए थी लेकिन मीशो पर वो 10000 रुपए में मिल रहा था। उसने पहले मीशो को कॉल करके कंफर्म किया तो उधर से कहा गया कि ऑफर चल रहा है इसलिए रेट है।

ऑर्डर खोला तो अंदर से निकला एक किलो आलू
मामला नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड अंतर्गत बाजार इलाके का है। शहर के ज्वेलर चैतन्य कुमार ने मीशो से एक ड्रोन कैमरा मंगाया था। उन्होंने मीडिया को बताया कि उसने मीशो पर 85 हजार रुपये का ड्रोन कैमरा 10 हजार में देखा। उसे तभी शक हुआ उसके मीशो को कॉल कर बात कंफर्म किया तो उधर से कहा कि ऑफर चल रहा है इसलिए दाम कर दिया गया है। युवक ने इसके लिए ऑनलाइन 10 हजार पेमेंट भी कर दिया था। रविवार को जब इसलिए जब डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर देने आया तो उसे डब्बा छोटा देख शक हुआ। उसने पार्सल खोलते हुए वीडियो बनाया। पार्सल खोलते ही युवक हैरान रह गया। उस डब्बे में एक किलो आलू निकला। युवक ने मीशो पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने पैसे वापस करने की बात कही है।
मीशो ने पैसे रिटर्न करने की बात कही
ज्वेलर चैतन्य कुमार ने बताया कि उन्होंने मीशो साइट से ड्रोन का ऑर्डर किया था जिसकी कीमत मीशो पर ₹10212 जबकि अमेज़न पर सेम प्रोडक्ट की कीमत ₹84999 थी इस मामले में कंफर्मेशन के लिए जब मीशो को मेल किया गया तो उन्होंने निश्चिंत होकर प्रोडक्ट लेने की बात कही। संदेह होने पर उन्होंने पार्सल की वीडियोग्राफी कराई जिसके अंदर से आलू निकला इसी संदर्भ में उन्होंने मीशो को फिर मेल किया है तो मीशो ने पैसे रिटर्न करने की बात कही है। हालांकि पीड़ित के द्वारा पैसे नहीं बल्कि प्रोडक्ट की मांग की जा रही है।

डिलीवरी ब्वॉय ने शैडो फैक्स कार्यालय से आने की बात कहीं
डिलीवरी ब्वॉय ने कैमरे के सामने यह कबूल किया कि वह शैडो फैक्स कार्यालय से पार्सल लेकर आया था। जिसके अंदर ड्रोन कैमरे की जगह आलू निकला। इस मामले में परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया की उन्हें इस मामले में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।