logo

बिहार में दुल्हे के दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत 

3_DEAD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक दुल्हे के दोस्त जा रहे हैं। 

हादसा वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से अलीगंज प्रखंड लौटते समय हुआ। बताया जा रहा है कि युवक विनोद सिंह की बेटी की शादी में शामिल होकर बारात से वापस लौट रहे थे। महना गांव के पास कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
हादसे में 28 वर्षिय बौआ गुप्ता, 30 वर्षिय विक्रम यादव और रिशु सिन्हा की मौत हो गयी। जबकि चौथा युवक रोहित कुमार, निवासी अमरथ गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सिंकदरा थाना के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि हादसा कार की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही से हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है। 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Hindi News Road Accident 3 dead