logo

गया : दामाद ने धारदार हथियार से 6 लोगों पर किया हमला, 3 की मौत

murder9.jpg

गया:
जिले से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। तीन लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। हत्या का आरोप परिवार के दामाद पर ही लगा है। दामाद ने परिवार के 6 लोगों पर हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार दामाद ने सभी को  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

खंती और गड़ासे से किया प्रहार
मामला गया के रामपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 31 रामपुर भुंईटोली की है। बताया जा रहा है कि घर का दामाद अफीमची था। उसने नशे की हालात में ससुराल के लोगों को निशाना बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। उसने ससुरालवालों पर खंती और गड़ासे से प्रहार किया। इस क्रम में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में गया के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। 


अपने ससुराल में रहता है आरोपी
स्थानीय लोगों के अनुसार रामपुर भुंईटोली में स्वर्गीय मुन्ना मांझी का बहनोई रघु मांझी इस हत्याकांड का आरोपी है। उसका घर मानपुर पोखरा था, लेकिन वह रामपुर भुंईटोली स्थित अपने ससुराल में रहता था। बीते रात को उसने अपने साला स्वर्गीय मुन्ना मांझी की पत्नी गीता देवी, गीता देवी की मां और गीता देवी के 3 पुत्र लकी कुमार, लेदा कुमार और चिंटू कुमार पर हमला कर दिया। रघु मांझी ने अपनी पत्नी गोरकी देवी को भी नहीं छोड़ा। उसने अपनी पत्नी गोरकी देवी पर भी हमला कर दिया।