logo

BIHAR : सत्ता परिवर्तन होते ही CBI एंट्री बंद! छापेमारी के लिए लेनी होगी सरकार से इजाजत

tejaswai_nitish1.jpg

डेस्क:
बिहार सरकार (Bihar Government) ने CBI छापेमारी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बिहार में RJD नेताओं के घर हुई छापेमारी के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का रुख काफी सख्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार CBI की जांच की मंजूरी पर रोक लगा सकती है। अगर राज्य सरकार इस तरह के फैसले लेती है तो CBI को बिहार में जांच के लिए पहले राज्य सरकार से इजाजत लेनी होगी। बिहार से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सरकार ने इस तरह के फैसले लिए हैं, पश्चिम बंगाल के साथ ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), राजस्थान (Rajasthan), पंजाब Punjab), मेघालय (Meghalaya) ने भी इस तरह के फैसले लिए है। इनमें ज्यादातर गैर-बीजेपी पार्टियों द्वारा शासित राज्य हैं।

 

बिहार सरकार की ओर से पहल शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक महकमे की तरफ से CBI पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए क्या कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाता है या किसी दूसरे स्तर से आदेश जारी होता है यह देखना होगा लेकिन यह तय है कि नीतीश और तेजस्वी इस बात को लेकर सहमत हैं कि CBI की एंट्री बिहार में रोक दी जाए। आपको बता दें कि RJD को इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में लालू परिवार के ऊपर CBI और ज्यादा शिकंजा कस सकती है लिहाजा उससे पहले ही CBI को रोकने के लिए पहल शुरू कर दी गई है।

तेजस्वी यादव ने CBI छापेमारी में कसा था तंज
तेजस्वी यादव ने विधानसभा विशेष सत्र में CBI की देश में चल रही कार्रवाई के बारे में कहा कि जहां-जहां बीजेपी सरकार नहीं बना पा रही है, जहां-जहां बीजेपी हारती है या बीजेपी जिससे-जिससे डरती है, वहां अपने 3 जमाई आगे करती है। CBI, ED और Income Tax। इसके साथ ही तेजस्वी ने CBI अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी पूछताछ के नाम पर गरीबों को पीटते है।