logo

BIHAR : RJD नेताओं के घर से CBI के हाथ लगे 200 सेल डीड के पेपर और कई अहम दस्तावेज

CBI2.jpg

पटना:
देशभर में बुधवार को CBI की कार्रवाई चर्चा में रहीं। बिहार RJD के 6 नेताओं समेत 25 ठिकानों पर CBI की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही थी। इस दौरान महागठबंधन (Mahaghatbandhan Government) के नेताओं ने इसे बीजेपी की चाल कही है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन नेताओं के आवास से CBI के हाथ कई जरूरी दस्तावेज का साथ भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी बरामद किए गए है। हालांकि CBI की ओर से अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

200 सेल डीड के पेपर बरामद
मामला रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। इस केस में  5 सेल डीड का जिक्र था। बुधवार के हुए 25 ठिकानों की छापेमारी में CBI के हाथ 200 सेल डीड के पेपर लगे हैं। जांच एजेंसी इसे अपने हाथ लगे बड़ा सबूत मान रही है। इसके अलावा 20 किलो से भी ज्यादा सोने की जेवर की भी बरामदगी हुई है। यही नहीं राजद के MLC सुनील कुमार सिंह के ठिकानों से दिल्ली के गुड़गांव स्थित बन रहे मॉल का पेपर भी बरामद हुआ है। छापेमारी में भारी संख्या में नगद भी मिला है। इधर, छापे को लेकर बुधवार को दिन भर बिहार के सियासी गलियारों में हड़कंप रहा।

6 नेताओं समेत 25 ठिकानों पर छापा
बता दें कि बुधवार को बिहार समेत पूरे देश में 42 जगहों पर CBI की टीम ने छापेमारी की। जिसमें बिहार राजद के 6 नेताओं समेत 25 ठिकानों पर छापा मारा। इनमें RJD के 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पार्टी के फाइनेंसर अबु दोजाना और लालू के OSD रहे भोला यादव शामिल हैं। भोला बिहार में बालू माफिया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। इन नेताओं के घर CBI की टीम सुबह 8 बजे से ही मौजूद थी। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुग्राम स्थित कंपनी के ठिकानों पर CBI की टीम ने छापेमारी की है। 


क्या है मामला
दरअसल यह घोटाला UPA-1 सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। आरोप है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तो जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इस मामले में CBI ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार किया था।