logo

पटना नीट मामले में CBI टीम पहुंची मृतिका के घर, परिजनों से की लगभग 3 घंटे पूछताछ

neet_chhatra_bihar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में CBI जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार, आज रविवार की सुबह 9 बजे CBI की टीम जहानाबाद मृतिका के घर पहुंची। टीम के साथ SIT के अधिकारी और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद रहीं। लगभग साढ़े 3 घंटे तक चली पड़ताल में उस कमरे को बारीकी से खंगाला गया, जहां छात्रा रहती थी। उसके बाद टीम ने पीड़िता के परिजनों से भी काफी देर तक पूछताछ की। बताते चलें कि  CBI द्वारा नीट छात्रा मामले से जुड़े हर एंगल पर बारीकी से जानकारी ली गई। जांच टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों का भी निरीक्षण किया।

साथ ही परिवार की तरफ से दिए गए डॉक्यूमेंट्स और सबूतों का अवलोकन भी किया। वहीं, टीम ने परिजनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर ही की जाएगी। बताते चलें कि इस मामले में अब तक इसकी जांच प्रक्रिया SIT टीम द्वारा चल रही थी। लेकिन मृतिका के परिजनों द्वारा  लगातार SIT जांच पर असंतोष जताया जा रहा था। दरअसल, परिजनों का आरोप था कि जांच में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। ऐसे में मामले को CBI को सौंपे जाने के बाद परिजनों ने राहत भरी सांस ली है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि उन्हें अब केंद्रीय एजेंसी की जांच पर भरोसा है और उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

सीबीआई अधिकारियों ने न सिर्फ कमरे की तलाशी ली, बल्कि कमरे की एंट्री गेट और एग्जिट गेट का भी निरीक्षण किया। 

Tags - Patna NEET case CBI investigation Patna Shambhu Girls Hostel Patna Jehanabad victim family CBI team visit SIT investigation Bihar Secretariat SDPO Dr Annu NEET aspirant death case Hostel room inspection Three hour interrogation Family questionin