logo

पटना : CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए रिश्वत लेते IRS अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

corrupt.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना में CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अधिकारियों और 1 कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। CBI ने तीनों को 2 लाख रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ़्तारी पटना हाईकोर्ट के पीछे की गली से की गई है। गिरफ्तार किये गये लोगों में आदित्य सौरभ जो 2021 बैच के IRS के अधिकारी और सहायक आयुक्त हैं, मनीष कुमार मंकज जो कि इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं और शुभम राज जो मल्टी टास्किंग स्टाफ हैं। इन तीनो पर आरोप है कि इन्होंने हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 
CBI ने इन तीनों को उस दौरान पकड़ा जब वे 2 लाख की रिश्वत ले रहे थे। CBI को पहले ही आयकर अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। जिसकी शुरुआत में जांच की गई, जांच में सही पाए जाने के बाद CBI के द्वारा इस पर कार्रवाई की गई। और आरोपियों क ओ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। घटना के बाद आयकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं CBI के द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news corruption news bihar corruption news CBI CBI news bribe news