logo

BIHAR : अग्रिनपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन BJP नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, उनसे वापस ली गई

y_grade.jpg

पटना: 
अग्रिनपथ योजना (Agrineepath Scheme) के विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार के BJP  नेताओं को दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार (Central Government) ने बिहार BJP के जिन 10 नेताओं की Y श्रेणी सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) भी शामिल हैं। बता दें कि अग्रिनपथ योजना के उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के निशाने पर बिहार के नेता भी थे। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी।

 

ये लोग थे शामिल
इस लिस्ट में बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल शामिल हैं। इनके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने वापस ले ली है।