logo

BIHAR : आज पटना आ रहे हैं CJI, द नेशनल सेमिनार एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का करेंगे उद्घाटन

uu_lalit1.jpg

पटना:
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू यू ललित (U U lalit) आज पटना आ रहे हैं। इस दौरान वो बापू सभागार (Bapu Auditorium) में आयोजित होने वाले 'द नेशनल सेमिनार एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम' ('The National Seminar and Training Program') का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि राजधानी में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को बिहार स्टेट बार काउंसिल (Bihar State Bar Council) के साथ मिलकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेंट्रल लॉ मिनिस्टर किरण रिजिजू (Central Law Minister Kiren Rijiju) भी पटना आ रहे हैं।

दो सेशन आयोजित किए जाएगा कार्यक्रम
बता दें कि इस कार्यक्रम में दो सेशन आयोजित किए जाएंगे। पहले सेशन में 'राष्ट्र निर्माण में वकिलों की क्या भूमिका है?' इस पर चर्चा होगी। जबकि, दूसरे सेशन में नौजवान वकिलों के लिए एक ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा कि कोर्ट में कैसे काम करते हैं? सीनियर के साथ किस तरह से व्यवहार करना है। अपने क्लाइंट के साथ वो किस तरह से पेश आएं? इस बारे में उन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

कई लोग होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के 6 जज भी शामिल हो रहे हैं। इनमें जस्टिस संजय किशन कॉल, एमआर शाह, बीआर गवई, जेके महेश्वरी, एमएम सुंदरेश और पीए नरसिम्हा शामिल हैं। इनके साथ ही पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल व कई जज शामिल होंगे। कई पूर्व जज भी आएंगे।