logo

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री नीतीश, 19 को भंग होगी कैबिनेट

NITISH2222.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 3 दिन बाद आज यानि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे उन्होंने इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की, लेकिन अपना इस्तीफा नहीं सौंपा। मुलाकात से पहले आज ही नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे सरकार की कैबिनेट की बैठक की। 17वीं विधानसभा के कैबिनेट को 19 नवंबर को भंग करने का फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में 14 नवंबर को आए परिणामों में NDA भारी बहुमत लाकर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद लोगों के बीच यह सवाल था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि सूत्रों की माने तो बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हो सकते हैं।
बिहार चुनाव में 14 नवंबर को आए परिणामों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाली महागठबंधन ने अपनी उम्मीद से बहुत बुरे नतीजों का सामना किया था। 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बतौर मुख्यमंत्री बिहार शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news bihar cabinet nitish kumar NDA BJP JDU