logo

पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान,भावुक मुलाकात की तस्वीरें चर्चा में

chirag_paswan3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान की एक तस्वीर चर्चा में है। दरअसल, आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे। चाचा पारस को देख चिराग ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई, हालांकि चाचा-भतीजे के बीच क्या बातें हुईं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। चाचा पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग पासवान को आशीर्वाद दिया। इसके बाद चिराग ने अपने छोटे भाई प्रिंस राज से भी मुलाकात की। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान आवास पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक, चिराग अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जिसमें चाचा पारस से मुलाकात करने से पहले चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मुलाकात की। जैसे ही चिराग ने उनके पैर छुए, बड़ी मां ने उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान चिराग पासवान की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद चिराग ने अपनी बड़ी मां का हाल-चाल भी जाना। इस मुलाकात की तस्वीरों को चिराग पासवान ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा किया। चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों पर बातचीत चल रही है। यह समय की बात है और बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। कौन मुख्यमंत्री और कौन उपमुख्यमंत्री होगा, इसे लेकर गठबंधन के भीतर लगभग सहमति बन चुकी है। जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

Tags - Chirag PaswanPashupati Kumar ParasBihar PoliticsRajkumari Devi Emotional MomentArjun Paswan TributeChirag Paswan StatementBihar Latest NewsLatest News Bihar