logo

राजगीर : लोजपा का IT सेल जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, धोखे से उड़ाता था रुपए 

chiraj_paswan1.jpg

राजगीर:
चिराग पासवान (Chirag Paswan) की लोजपा पार्टी के IT सेल के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह (Rohit Singh) को गिरफ्तार किया गया है। इनपर राजगीर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप (allegation of fraud) में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि राजगीर में थानाध्यक्ष मो मुश्ताक (Police Station Mohd Mushtaq) ने की है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से लाखों की संपत्ति बरामद की गई है। जिसमें हुंडई सेन्ट्रो कार,चार एटीएम कार्ड, फिंगर प्रिंटर, बड़ी संख्या में लॉक सील, पुलिस मित्र का पहचान पत्र, मैग्नीफाइंग ग्लास, राजगीर में संपन्न लोजपा प्रशिक्षण शिविर का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का ऑनर बुक, एक मोबाइल आदि बरामद किया गया है।

वेरिफिकेशन के नाम खाते से उड़ाता था रुपए 
राजगीर में थानाध्यक्ष मो मुश्ताक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी रोहित सिंह मार्क्सवादी नगर एवं अन्य गांवों में जाकर लोगों से पूछा करता था कि आपका श्रमिक कार्ड बना है या नहीं। अगर बना है तो पैसा मिलता है या नहीं वह नागरिकों से वेरिफिकेशन के नाम आधार कार्ड का फोटो कॉपी, उनका अंगूठे का निशान और मोबाइल नम्बर लेता था। बाद में उनके खाते से रुपए उड़ाने का धंधा करता था। उन्होंने बताया कि रोहित मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनगंज का रहने वाला है।

अबतक 29  लोगों के खाते से उड़ाए रुपए
थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक 29  लोगों के खाते से रुपए उड़ाने की जानकारी पुलिस को मिली है। 11 आदमियों द्वारा थाने में आकर शिकायत किया गया है। किसी के खाते से पांच हजार तो किसी के खाते से 10, 15 और 16 हजार रुपये तक उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली है। कुछ लोगों के खाते को अपडेट करने से धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। लोगों ने परेशान होकर रोहित सिंह को बुधवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस को आपबीती सुनाया।

लोगों को कहता मैं चिराग पासवान का आदमी हूं
थानाध्यक्ष मो मुश्ताक ने आगे बताया कि आरोपी यह काम पिछले 3-4 दिन से कर रहा था। नागरिकों की मानें तो उससे लोग कुछ पूछते तो कहता कि मैं चिराग पासवान का आदमी हूं आपके साथ कुछ गलत नहीं होगा। विश्वास कीजिए।