logo

देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में 59वें स्थान पर चिराग पासवान

CHIRAG_PASWAN_13.jpg

पटना 
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में 59वें स्थान पर स्थान मिला है। प्रतिष्ठित मीडिया सर्वे के इस नतीजे से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह रैंकिंग चिराग पासवान की अटूट प्रतिबद्धता, कुशल नेतृत्व और भारतीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। लोजपा (रामविलास) एनडीए के प्रमुख घटक दलों में से एक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। खासतौर पर युवा पीढ़ी चिराग पासवान की प्रगतिशील सोच को पसंद करती है और उन्हें बिहार के भविष्य के रूप में देखती है।


पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि आने वाले वर्षों में चिराग पासवान शीर्ष 10 प्रभावशाली व्यक्तियों में जगह बना सकते हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस खबर से लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, जमुई सांसद अरुण भारती, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, समेत कई अन्य नेताओं ने चिराग पासवान को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi