logo

रांची पहुंचे चिराग पासवान, धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर दिया ये बड़ा बयान 

CHIRAGPASWAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

लोकसभा सांसद एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान शनिवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। चिराग ने नीतीश कुमार के झारखंड दौरे पर तंज कस्ते हुए कहा कि जिस नीतीश साकार को बिहार की जनता नकार चुकी है, वह यूपी हो या झारखंड किसी भी राज्य चले जाएं, वहां की जनता उन्हें कभी नहीं स्वीकारेगी। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव से पहले का सेमिफाइनल है। वह एयरपोर्ट से रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर के लिए रवाना हो गए।

2024 में 400 से अधिक सीट जीतेगा एनडीए गठबंधन 

चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा। चिराग ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ तैयार है। बिहार, झारखंड या उत्तर प्रदेश हो वहां तमाम सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष इस बार इन राज्यों के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पायेगा।

मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर चल रहे आयकर विभाग के छापे पर चिराग ने कहा कि देश में विपक्ष की राजनीति केवल भ्र्ष्टाचार का अड्डा बनकर रह गयी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के जितने घटक दल हैं, वे एनडीए को समाप्त करना चाहते हैं। भ्र्ष्टाचार के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ पार्टियों ने नाजायज संपत्ति अर्जित की, जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचारियों का अंत जांच के बाद जेल जाना ही लिखा है। ये मोदी की गारंटी है। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास है।