logo

आमने-सामने : बिहार में राष्ट्रपति शासन क्यों चाहते हैं चिराग पासवान! राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर की मांग

31cc933d-3b4a-464f-8e9b-15aa61782e86.jpg

पटना: 

चिराग पासवान ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। चिराग पासवान की मांग है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाये। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी और ज'ह'री'ली शराब से हो रही मौ'त इस समय सुर्खियों में है। मुद्दा आम जनता से तो जुड़ा ही है, इस पर सियासत भी खूब हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। अब इसमें चिराग पासवान की भी एंट्री हो गई है। चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष हैं। 

चिराग पासवान ने बयान जारी किया है
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने शराबबंदी तथा प्रदेश में ज'ह'री'ली शराब से होने वाली मौ'तों को लेकर अपना बयान जारी किया है। चिराग पासवान ने बकायदा प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखा है। चिराग पासवान ने राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। चिराग पासवान ने लिखा है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगेगा तभी ज'ह'री'ली शराब से होने वाली मौ'तों को रोका जा सकेगा। इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए। 

एनडीए गठबंधन में घमासान शुरू हो गया
हाल ही में चिराग पासवान ने बिहार में एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा था कि गठबंधन में घमासान शुरू हो गया है। जल्दी ही ये मनमुटाव मध्यावधि चुनाव के रूप में बदलेगा। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस बात का एहसास हो गया है। वो इसकी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 

मुख्यमंत्री राजनीति चमका रहे हैं! 
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में लगातार ज'ह'री'ली शराब की वजह से लोगों की जा'न जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार भी इस मसले पर प्रभावित जिलों का दौरा नहीं किया है। नीतीश कुमार केवल राजनीति चमकाने के लिए यात्रा करते हैं जिसका नाम समाज सुधार यात्रा दिया है। कहा कि समाज से इसका कोई लेना-देना नहीं है। एनडीए भी आखिरी सांस गिन रहा है।