logo

चिराग ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- सत्ता में थे तो लिखवा लिए जमीन और अब बांट रहे कलम

eew.jpg

द फॉलोअप डेस्क
LJP द्वारा नालंदा के हॉकी मैदान में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम लाखों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से बहुजन पहुंचे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने उन्हें चांदी का मुकुट और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग ने आपातकाल का हवाला देकर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान की लाल किताब लेकर घूमते रहते हैं, लेकिन उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। इसके लिए देश से माफी कब मांगेंगे?
बिहार के विपक्ष पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि "जब आपातकाल लागू हुआ था तो विपक्ष के नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी भी जेल भेजे गए थे और उन्हें भी आपातकाल को झेलना पड़ा था तब तेजस्वी जी के पिताजी जेपी के साथ थे, अब कांग्रेस के साथ हैं"।
चिराग पासवान ने लालू यादव पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा कांग्रेस को हटाने के लिए दिया था। तब लालू यादव उनके साथ थे, आज उसी कांग्रेस के साथ राजद खड़ी हैं जिसने जेपी का अपमान किया। तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज वे कलम बांट देंगे। लेकिन जब सत्ता में थे तो नौकरी देने के नाम पर लोगों की जमीन लिखवा लिए। अब फिर लालच दे रहे हैं। इस बार न जाने क्या लिखवा लेंगे!
चिराग पासवान ने कार्यक्रम में उपस्थित बहुजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे खून का एक-एक कतरा बिहार के लिए है। जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं। जो लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोचते हैं, उन्हें चिराग पासवान से डर लगता है।
चिराग ने 2020 की याद दिलाकर चुनौती का ऐलान किया है। चिराग पासवान ने अपने पार्टी के 'विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट' का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 में जब मैंने यह नारा दिया था तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो गया था। आज फिर चिराग पासवान बिहार लौटना चाहता है, तो फिर से उनकी पीड़ा बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "2024 के लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन ने संविधान के नाम पर लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश की। लेकिन जनता ने मोदी जी को समर्थन दिया। अब फिर से यही खेल खेला जा रहा है"। चिराग पासवान ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि "आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता विपक्ष के झूठे प्रचार में नहीं आएगी। 2020 में भ्रांति फैलाई जा रही थी कि नरेंद्र मोदी जी की तीसरी बार अगर सरकार बनी तो संविधान को खत्म कर दिया जाएगा संविधान खतरे में आ जाएगा आज उनसे पूछना चाहता हूं कि संविधान 1975 में जब खतरे में आया था तब सरकार किसकी थी। आपातकाल को किसने लगाया था। संविधान से किसने खिलवाड़ किया था"?

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar trending news bihar election bihar politics bihar election2025 rjd chirag paswan LJP tejaswi yadav lalu yadav trending news