द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक को लेकर CPI-ML विधायक संदिप सौरव का बयान सामने आया है। संदिप सौरभ ने कहा है कि बैठक में सीएम ने विधायकों को बीजेपी के षड्यंत्र से दूर रहने की नसीहत दी है। सीएम ने कहा कि बीजेपी महागठबंधन के विधायकों को 200 करोड़ का ऑफर दे सकती है। सीएम ने कहा है कि हमारे विधायकों पर बीजेपी के गिद्ध दृष्टि लगी है। इसके साथ ही सीएम ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह पर जमकर हमला बोला।

सुनील सिंह पर बरसे सीएम नीतीश
बैठक के दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह का भी मुद्दा उठा। दरअसल शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के बीच मचे घमासान में आरजेडी MLC कूद पड़े थे और जमकर बयानबाजी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथ लिया था। ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक के दौरान नीतीश ने उनकी जमकर क्लास लगाई। नीतीश कुमार ने कहा कि सुनील सिंह भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में है। सुनील सिंह भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। तभी अमित शाह के साथ फोटो खिचवाया था। इसके बाद सुनील सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों का जवाब दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N