द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। रविवार को वे अचानक सोनपुर मेला का निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भी मौजूद थी। सीएम नीतीश 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार विभिन्न विभागों और स्थानों का जायजा ले रहे हैं। 
उन्होंने आर्ट एंड क्राफ्ट सेक्शन में भी अलग-अलग स्टॉलों का जायजा लिया और वहां मौजूद कलाकारों से बातचीत की। कलाकारों ने अपने कार्य और समस्याओं के बारे में नीतीश के सामने अपनी बातें रखीं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और मेले के व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेकर निर्देश भी दिए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाये।