पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में जनता दरबार (Janata Darbar in Chief Minister's Secretariat Complex) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों से आए लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही समाधान के लिए मंत्री एवं अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि विभाग की जुड़ी एक शिकायत पर उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने जमकर क्लास लगाई।

कृषि मंत्री की लगाई क्लास
दरअसल जनता दरबार के दौरान कृषि विभाग से संबंधित एक शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, आप जगह पर हैं, न। बता दें कि जनता के दरबार में जिस विभाग की सुनवाई होती है, उस विभाग के मंत्री भी मौजूद रहते हैं। कृषि विभाग की शिकायत आयी तो मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री को खोजा, उन्हें इंटरकॉम किया और फरियादी की बात सुनने का निर्देश दिया।

कई अधिकारियों को किया तलब
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सोमवार को कई अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निशाने पर रहे। मुख्य सचिव आमीर सुबहानी, प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर एवं पंचायती राज विभाग के सचिव को तलब किया और आयी शिकायतों के तुरंत समाधान के निर्देश दिये।