logo

CM नीतीश कुमार ने मोतिहारी में PM मोदी संग जनसभा को किया संबोधित, रोजगार और मुफ्त बिजली देने की भी बात कही

nm.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं की सौगात दी। और रिमोट के जरिये बटन दबाकर योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया जहां नीतीश कुमार ने फ्री बिजली सहित कई अन्य परियोजनाओं की सौगात दी। 
नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले विपक्ष और लालू- राबड़ी पर निशाना साधा और कहा “पहले क्या हाल था, सभी जानते हैं। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। जब BJP और JDU की सरकार बनी, तब से लेकर 20 साल से काम कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से लोगों के हित में काम किया जा रहा है। मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बिहार के लिए किए गए कामों को याद रखना चाहिए”। उसके बाद उन्होंने जनता से खड़े होने का निवेदन किया और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को कहा।

उन्होंने कहा कि “आप सब जानते ही हैं कि 2005 से पहले क्या हाल था। 2005 से पहले जो सरकार थी, उसका हाल काफी बुरा हाल है। अब NDA पिछले 20 साल से काम कर रही हैं, काफी विकास हुआ है। आज हमलोग कितना काम कर रहे हैं। वह लोग कितना पैसा लगाते थे विकास में, यह आप सबलोग जानते ही हैं। अब PM मोदी देश और बिहार के लिए कितना काम कर रहे हैं, वह आपलोगों को याद रखना चाहिए। शुरू से शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। 7 निश्चय योजना के जरिए भी कई काम हुआ। अब 7 निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी हमलोगों ने दे दिया है और 29 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब हमलोग अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य हासिल करना हैं”। 
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि “लोगों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान भी हमलोगों ने कर दिया था। 2005 से बिजली कहां रहती थी, पटना में भी 8 घंटे बिजली रहती थी। अब देखिए हमलोग कितना बिजली दे रहे हैं। हमलोगों ने तय कर लिया है कि अब सब परिवार को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। आज ही कैबिनेट मीटिंग रखे हैं। आज ही हमलोग इसमें तय करेंगे और आपलोगों के लिए इसे लागू कर देंगे”
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोदी की बिहार में कई उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा “PM नरेंद्र मोदी जब चुनाव जीतकर पहली बार बिहार आए तो नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्विकास का लोकार्पण किया था। जमुई में 7000 हजार करोड़ की योजना आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित की गई। फिर दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया गया। भागलपुर में किसान सम्मान निधि लोगों के खाते में भेजी। मधुबनी में पक्के मकानों की चाबियां आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई। हाल ही में विक्रमगंज में PM मोदी ने ऊर्जा और रेलवे के स्ट्रक्चर को मजबूती दी। फिर सीवान की धरती से पीएम ने विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि हम झोला लेकर जाते हैं दिल्ली, तो मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए झोला नहीं पूरा बोरा दे देती है”।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar election bihar politics narendra modi in bihar development projects for bihar narendra modi reached bihar motihari news modi in motihari cm nitish kumar deputy c