logo

पटना में CM नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थय सेवाओं को मिली मजबूती

6िैाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में स्वास्थय सेवाओं को मजबूत बनाने को लेकर आज बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को नियुक्ति पत्र वितरण किये। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौके पर मौजूद रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं, जिन्हें अब पूरा कर लिया गया है।

दरअसल ANM नियुक्ति के तहत सरकार का उद्देश्य राज्य के हर हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। खासकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। ANM को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ये सभी राज्य में टीकाकरण कराना, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं।

ऐसे में बड़ी संख्या में ANM की नियुक्ति को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अहम सुधार के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल सरकार के इस पहल से राज्य में युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ग्रामिण और शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थय सेवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।

Tags - Nitish Kumar ANM appointment Bihar health services ANM recruitment Bihar Patna appointment distribution Bihar government jobs health sector Bihar improvement maternal child healthcare Bihar auxiliary nurse midwife Bihar Samrat Choudhary event Vij