logo

BIHAR : CM नीतीश कुमार ने तेज प्रताप को सौंपी नई जिम्मेदारी, अधिकारियों को भी दिए कई निर्देश

nitish_tejpratap.jpg

पटना:
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (TejPratap Yadav) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार( CM Nitish Kumar) ने नया टास्क दिया है। बिहार में वन आवरण 17 प्रतिशत तक पहुंचाने (forest cover up to 17 percent) के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जाये। साथ ही इको टूरिज्म के विकास (Development of Eco Tourism) के लिए नए स्थलों को चिन्हित किया जाये। नीतीश कुमार ने कहा कि टूरिज्म के विकास से राज्य में आनेवाले पर्यटकों की संख्या सहित स्थानीय लोगों की भी आमदनी बढ़ेगी।

हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने का निर्देश
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य से झारखंड के अलग हो जाने के बाद राज्य का हरित आवरण क्षेत्र नौ प्रतिशत रह गया। जिसे 2012 में हरियाली मिशन के शुरूआत के बाद उसे 15 प्रतिशत तक पहुंचाया गया। अब इसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने का कार्य तेजप्रताप यादव को सौंपी गई है। बता दें कि साल 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा हरियाली मिशन की शुरूआत की गई थी। जिसमें 24 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 22 करोड़ पौधे लगाए गए थे।
पर्यटन स्थल की विकसित की जाने का निर्देश
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि बिहार में जो पर्यटन स्थल विकसित किये गये हैं, उसके अतिरिक्त अन्य स्थलों का चयन करें। साथ ही उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करें। नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पर्यटक स्थलों तक की सड़कों के मेंटेनेंस का भी विशेष ध्यान रखें। 

पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा राजगीर और बाल्मिकीनगर
उन्होंने कहा कि राजगीर और बाल्मिकीनगर पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहा है। पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए आवागमन को सुगम बनाया गया है और उनकी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया गया है।