पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से पूर्व सांसद पवन कुमार (Former MP Pawan Kumar) ने मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं में लंबे समय तक बातचीत हुई। सियासी गलियारों से मिली खबर के अनुसार नीतीश कुमार ने मिशन 2024 के लिए पवन वर्मा को कुछ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मिशन 2024 के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मुलाकात के दौरान दोनों में कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान दोनों में मिशन 2024 को लेकर भी बातचीत हुई और मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने मिशन 2024 के लिए पवन वर्मा को कुछ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि नीतीश कुमार ने पवन कुमार को अपनी पार्टी से राज्यसभा सांसद बनाया था। हालांकि, बाद में पवन वर्मा ने जदयू छोड़कर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया था। पिछले महीने उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। पवन वर्मा प्रशांत किशोर के बेहद करीबी माने जाते हैं।
इन मुद्दों पर हुआ था मतभेद
बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 2020 में पवन वर्मा औऱ प्रशांत किशोर पर एक साथ कार्रवाई की थी। उस वक्त प्रशांत किशोर जदयू के उपाध्यक्ष थे तो पवन वर्मा महासचिव थे। मिली जानकारी के मुताबिक पवन वर्मा ने CAA पर जदयू और नीतीश कुमार के स्टैंड पर आपत्ति जताई थी। पवन वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू के बीजेपी से समझौते पर भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने नीतीश कुमार को इन मसलों पर एक पत्र भी लिखा था, जो सार्वजनिक हो गया था। उसी दौरान प्रशांत किशोर भी CAA समेत दूसरे मुद्दों पर नीतीश कुमार का विरोध कर रहे थे। जदयू ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विपक्षी नेताओं को एकजुट करने गए थे दिल्ली
बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री मिशन 2024 को लेकर विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के लिए 3 दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और 2024 के चुनाव के लिए रणनीति तैय की।