logo

सीएम नीतीश ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अर्पित की संवेदनाएं 

BIHAAR00228.jpg

पटना 
पटना में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई। यहां राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय, उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री मती शीला कुमारी, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव  अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक  अवकाश कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi