द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी हो कि डॉ. एस सिद्धार्थ अपने सादगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सारी सुविधाओं के बावजूद वे ठाठ बाट से नहीं बल्कि आम जीवन जीते दिख जाते हैं। वे कभी रिक्शा पर बैठ कर सफर करते हैं तो कभी रोड किनारे लिट्टी चोखा खाते नजर आते हैं। अब उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो सब्जी की मोल भाव करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। लेकिन किसी ने उनकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पहले भी कई तस्वीर आ चुकी है सामने
वायरल तस्वीर राजेंद्र नगर के सब्जी बाजार की बताई जा रही है। जहां वो रविवार शाम सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि एस सिद्धार्थ पिछले दिनों ठेले पर जलेबी खाते दिखे थे फिर एक दिन रिक्शे पर बैठकर मौर्यालोक की सैर करते नजर आए थे। इस बार सब्जी मंडी से सब्जी खरीदते दिखाई दिये। आईएएस अधिकारी होने के बावजूद वे खुद सब्जी खरीद कर घर जाते दिखे।

1991 बैच के आईएएस हैं
एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस हैं और वो तमिलनाडु से आते हैं। इनकी सादगी की हमेशा चर्चा होती है। वह नीतीश कुमार के बेहद करीबी है। सीएम नीतीश कुमार ने एस सिद्धर्थ को गृह,कैबिनेट जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी है। नीतीश कुमार ने उन्हें अपना प्रधान सचिव भी बनाया है। इसके अलावा वो औरंगाबाद, भोजपुर और मुजफ्फरपुर के डीएम भी रह चुके हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N