द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सासाराम में रामनवमी को हुए हिंसा मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात जवाहर प्रसाद को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। अब उनकी गिरफ्तारी पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी। फिर चाहें वो किसी भी दल का होगा।

पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी
नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी घटना घटित होती है तो उसकी जांच की जाती है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी जो भी आरोप लगा रही है वह गलत है। नीतीश कुमार ने कहा कि कहीं भी कोई घटना घटती है सरकार के द्वारा कार्रवाई की जाती है। पुलिस अपना काम कर रही है। कोई भी इसके लिए दोषी पाया जाएगा वह जाएगा।

दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर
रोहतास पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सासाराम में 30 मार्च को हुए उपद्रव मामले में 28 अप्रैल तक कोई 63 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। वही दो अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया है। इनमें एक भाजपा के पूर्व विधायक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार की गई है। वहीं मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ लखानी की भी गिरफ्तारी की गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT