logo

बिहार में 15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, रात में 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

ठंड.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड बढ़ सकती है। राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसके साथ ही रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 19 जिलों में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अगले दो दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जहां अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आस-पास बना रह सकता है।

बिहार के मौसम में सुबह और शाम काफी ठंड महसूस की जा रही है। इसके साथ ही कोहरा देखा जा रहा है, जिसके बाद लोगों को गाड़ी चलाने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े पहने रहने की सलाह दी गई है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update cold wave news bihar mausam news