logo

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद विधायक राजेश कुमार पहुंचे सदाकत आश्रम, हुआ भव्य स्वागत

RAJESH0022.jpg

पटना
बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदाकत आश्रम पहुंचे विधायक राजेश कुमार ने सबसे पहले आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर प्रणाम किया, फिर महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं और कांग्रेस के स्वर्णिम दौर को पुनः लाने का संकल्प व्यक्त किया।


मजबूत संगठन और संविधान की रक्षा का संकल्प
प्रेस से बातचीत में विधायक राजेश कुमार ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बिहार में संविधान की रक्षा और पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पटना पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं के हक और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए सभी को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करूंगा। संविधान की रक्षा और दलित, शोषित, वंचित व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।"


नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजेश कुमार ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान बौद्ध समुदाय के धर्मगुरुओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीणा शाही, वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अजय चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, आनंद माधव, डॉ. स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय, मुन्ना शाही, नागेंद्र कुमार विकल, शरवत जहां फातमा, कैलाश पाल, सौरभ सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, रामायण प्रसाद यादव, शकीलुर रहमान, अरविंद लाल रजक, शशि रंजन, धनंजय शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, इंतेखाब आलम, प्रद्युम्न यादव, राज कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, कुंदन गुप्ता, मंजीत आनंद साहू, मनोज मेहता, अशोक गगन, रूपम यादव, विश्वनाथ बैठा, राजेंद्र चौधरी, मृणाल अनामय, सुनील कुमार सिंह, सुदय शर्मा, वैद्यनाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद, अश्विनी कुमार, आदित्य पासवान, राहुल पासवान, राज किशोर सिंह, पंकज यादव, गुरुदयाल सिंह, सत्येंद्र पासवान, राजीव मेहता, मृगेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi