logo

बिहार में क्राइम पर शिकंजा, पुलिस ने 2 दिवसीय अभियान में पकड़े 1196 अपराधी

BIHAR_POLICE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में अपराध को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने 28 और 29 जून को एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें कुल 1196 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। DGP विनय कुमार के निर्देश पर चले इस दो दिवसीय अभियान में वाहन चेकिंग के साथ ही अवैध शराब, हथियार तस्करी और एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।
अभियान के दौरान 58,459 वाहनों की जांच की गई जिसमें ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और कागजातों की कमी के कारण 6713 वाहनों से कुल 96.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही 64 वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने फरार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कुल 1,196 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला स्तर पर मिली गुप्त के आधार पर की गई, जिसक एबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
इसके साथ ही अभियान के दौरान 3,189 लीटर की देशी शराब, 10,202 लीटर की विदेशी शराब, 1,660 लीटर जावा महुआ और 1,005 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने 2,000 लीटर कफ सिरप के साथ 240 ग्राम स्मैक भी बरामद किया है। वहीं हथियार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने 6 देशी हथियार, 3 मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, 12 मोबाईल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
पुलिस को सबसे बड़ी उपलब्धि नवगछिया जिले में मिली जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इसमें लंबे समय से अवैध रूप में हथियार तैयार किए जा रहे थे। इस अभियान को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कराया जाना शांति और सुरक्षा के मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि बिहार में चुनाव इसी साल के अंत में होने हैं।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar breaking news bihar election criminals bihar police bihar police news opeartion against criminals