द फॉलोअप डेस्क
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच छपरा में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है जहां एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना एकमा थाना इलाके के हंसराजपुर गांव में बीते रविवार की रात करीब 9:30 बजे हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार रौशन रात में अपनी दुकान बंद कर घर आए ही थे कि तभी उन्हें किसी का फोन आया और घर के बाहर बुलाया। इसके बाद जैसे ही वे घर के बाहर आए अपराधियों ने लगातार उन्हें 2 गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग घर के बाहर निकले तभी देखा कि किसी ने रौशन की हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है। 
इसके बाद लोग तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने स्थति को गंभीर देखते हुए दुसरे अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ह उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एकमा थाना प्रभारी उदय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्पश्चात मामले की छानबीन में जुट गई। प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण अब तक पता नही चल सका है। पुलिस हर पहले से जांच में जुट गई है। आगे की पूरी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी। 
वहीं सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया की मामले की गहन जांच की जा रही है पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ लेगी। वहीं उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है।