logo

राजधानी पटना में अपराधी हुए बेख़ौफ़, वकील की कर दी गोली मारकर हत्या

gun.png

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में लगातार अपराध की घटनाएँ सामने आ रही है। बिहार में अपराध जैसे लोगों का शौक बन गया हो, रोज किसी न किसी की हत्या हो ही जा रही है। इसी बीच पटना में आज फायरिंग की एक और वारदात सामने आई है। जहां पटना में एक वकील की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां चाय पीकर लौट रहे एक वकील की बीच सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। 
बताया जा रहा है कि जितेन्द्र महतो अपने मोहल्ले मोहम्मदपुर स्थित घर से दोपहर में चाय पीने निकले थे। चाय पीकर वह वापस आ ही रहे थे कि रास्ते में हमलावरों ने पास आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद उन्हें परिजनों के द्वारा तत्काल PMCH ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में शोक का माहौल बन गया है। 
सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी जहां से तीन खोखे भी बरामद किये गये। परिवार वालों ने बताया कि वे दो वर्षों से कोर्ट जाना बंद कर चुके थे। उन्होंने अपनी कई दुकाने किराए पर लगा रखी थी और प्रॉपर्टी में ही सक्रिय थे। वहीं पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इसे प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़कर देखने का प्रयास कर रही है ताकि सबूत इकट्ठे कर आरोपियों को पकड़ा जा सके। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar crime bihar crime news patna firing news patna lawyer murder murder case lawyer murder case