logo

घर में घुसकर अपराधियों ने BSF जवान की मां को गोलियों से भूना, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

firing28.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोपालगंज जिले में रविवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 40 वर्षीय सबिता देवी को सिर और बांह में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समईल गांव का बताया जा रहा है। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सबिता देवी घर पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ थी। मृतका की बेटी किचन में खाना बना रही थी और सबिता चौकी पर बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक घर में घुसे और महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक गोली सिर और 3 गोली बांह में लगी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
बताया जा रहा है कि चार में से दो बदमाशों के हाथ में बन्दुक थी और सभी मास्क लगाए हुए थे। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई और पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई। पुलिस ने बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 
वहीं परिजनों ने बताया कि सबिता और उनके पाटीदारों के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। कई बार धमकियां भी मिल चुकी थी। सबिता का अपने पति के साथ संबंध अच्छे नहीं थे और उन्होंने तीन साल पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। सबिता के साथ एक बेटा और एक बेटी रहती थी। बेटा बीएएफ जवान है, जो असम में ट्रेनिंग पर गया है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update crime news crime update gopalganj news firing news