logo

पटना में अपराधियों ने युवक की कर दी हत्या, सीने और सिर में दागी गोली

gun.png

द फॉलोअप डेस्क
पटना में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां दुल्हिन बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में की गई है जो कि पटना के जक्कनपुर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। वहीं गांव में सुरक्षा का काम भी देखता था। 
मिली जानकारी के अनुसार 3 अपराधियों ने इसे एक पेशेवर आरोपी की तरह घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बिना किसी बहस के तीनों अपराधियों ने सीधे आतिद्य के सीने और सिर पर गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के आबाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके गहन जांच में जुट गई। सिटी SP भानु प्रताप ने घटनास्थल का जायजा लिया जांच शुरू कर दी। जहां पुलिस घटनास्थल से मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद किया गया है। वहीं SP ने कहा कि यह मामला प्रारंभिक जांच में किसी आपसी रंजिश का मालूम होता है। टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही इसके आरोपियों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news crime news bihar crime news murder case murder news patna murder news firing news patna firing news