द फॉलोअप डेस्क
बिहार के समस्तीपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में लोगों ने एक मासूम की जान ले ली। पांच साल के मासूम की निमर्म हत्या कर दी गई। बच्चे का नाम आर्यन है। शुक्रवार की शाम वह घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे। उनलोगों ने बच्चे के मुंह में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मां दौड़ी घर से बाहर निकली। बाहर निकली बच्चे की हालत देखकर सन्न रह गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बच्चा अपने दादा के पास जा रहा था
घटना जिले के विथान थाना इलाके के सिहमा गांव की है। गोली लगने के बाद आर्यन जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चे को हसनपुर पीएचसी ले जाया गया। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजनों ने फिर भी उसे पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों का कहना है कि बच्चा अपने दादा के पास जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। उसे गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि उनका पड़ोस के रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। उनलोगों ने ही बच्चे को मारा है।

गांव के लोग काफी आक्रोशित
घटना की जानकारी मिलते ही बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। लोग पुलिस से लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि अबतक परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। मामले का खुलासा जल्द होगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N