logo

रांची : शहीद CRPF जवान को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान हमेशा याद किया जाएगा

sahid_ranchi.jpg

रांची:
चतरा में नक्सलियों के मुठभेड़ (encounter with naxalites) में घायल जवान इलाज के दौरान आज शहीद हो गया। जवान बिहार के नालंदा (Nalanda) का रहने वाला था। 2 दिन पूर्व ही बूढ़ा पहाड़ी में नक्सलियों से मुठभेड़ (Encounter with Naxalites in Ranchi's Budha Pahari) के दौरान जवान चितरंजन सिंह (Chitranjan Singh) जख्मी हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर आज यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। चितरंजन सिंह राजगीर के चकपर गांव के रहने वाले थे।

रांची CRPF कैंप में दी गई श्रद्धांजलि
18 सितंबर को चतरा में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी और सीआरपीएफ के जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ में शहीद जवान के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए CRPF कैंप में रखा गया है। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक ही गाड़ी में बैठकर सीआरपीएफ कैंप पहुंचे।  कैंप पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि देश का एक जवान जब शहीद हो जाता है तो पूरे देश को दुख होता है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

18 सितंबर की मुठभेड़ में हुए घायल
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चतरा-पलामू सीमा पर स्थित बिरमाटकुम जंगल मे हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ 190 बटालियन का जवान चिरंजन कुमार घायल हुए थे। जिन्हें प्रतापपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। जानकारी के मुताबिक CRPF 190 बटालियन और पुलिस कि टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुईयां और मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गयी।  इस अभियान के दौरान ही बिरमाटकुम जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद तत्काल मोर्चा संभालते हुए सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक जवान के पैर और कमर पर गोली लग गई है। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 4 से अधिक नक्सलियों को भी गोली लगी है। जिसके बाद घायल नक्सलियों को उनके साथी लेकर जंगल से भागने में सफल रहे हैं।